Larry Ellison बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क को छोड़ा पीछे

सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के को-फाउंडर लैरी एलिसन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लैरी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़कर पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने की उपलब्धि हासिल की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑरेकल कॉर्प द्वारा उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों की घोषणा और भविष्य में और भी ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद जताए जाने के बाद, न्यूयॉर्क में बुधवार (10 सितंबर 2025) सुबह 10:10 बजे तक लैरी एलिसन की संपत्ति 101 अरब डॉलर तक बढ़ गई।

सबसे बड़ी बढ़ोतरी

ब्लूमबर्ग बिलियनियर्स इंडेक्स के अनुसार, लैरी एलिसन की संपत्ति में बढ़ोतरी की वजह से उनकी कुल संपत्ति यानी नेट वर्थ 393 अरब डॉलर हो गई। जबकि, एलन मस्क की कुल संपत्ति 385 अरब डॉलर है। ये इंडेक्स द्वारा दर्ज की गई एक दिन में अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। बताते चलें कि एलन मस्क साल 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने थे। लेकिन बाद में वे अमेजन के जेफ बेजोस और LVMH के बर्नार्ड अर्नाल्ट के हाथों पीछे हो गए। हालांकि, मस्क ने एक बार फिर वापसी की और पिछले साल एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए और 300 से भी ज्यादा दिनों तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे।

इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के लिए एक आक्रामक दृष्टिकोण

81 साल के लैरी एलिसन, जिन्होंने ऑरेकल की सह-स्थापना की और अब कंपनी के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। ऑरेकल के शेयर, जो इस साल मंगलवार के बंद भाव तक पहले ही 45% बढ़ चुके थे, बुधवार को 41% तक बढ़ गए, जब कंपनी ने बुकिंग में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की और अपने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के लिए एक आक्रामक दृष्टिकोण दिया। ये कंपनी की अभी तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय वृद्धि है।

दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं एलन मस्क

वहीं दूसरी ओर, टेस्ला के शेयरों का भाव इस साल करीब 13% गिर चुका है। कंपनी के बोर्ड ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का एक बड़ा वेतन पैकेज प्रस्तावित किया है, अगर वे कई महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहे तो वे दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन सकते हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

2 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

3 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

4 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

4 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

8 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

8 hours ago