Categories: Uncategorized

कानपुर IIT और L&T सर्विसेज ने औद्योगिक साइबर सुरक्षा पर अनुसंधान के लिए मिलाया हाथ

कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-K) और L & T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने औद्योगिक और अवसंरचना साइबर सुरक्षा पर मिलकर अनुसंधान करने के लिए समझौता किया है। LTTS के सीईओ और प्रबंध निदेशक केशब पांडा और आईआईटी कानपुर के उप निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल द्वारा इस बहु-वर्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

एमओयू से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

  • ये दोनों संयुक्त रूप से आईआईटी कानपुर परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्र) की स्थापना और हनीपोट (साइबर अटैक करने और हैकिंग के प्रयासों का अध्ययन करने के लिए स्थापित नेटवर्क केंद्र), घुसपैठ का पता लगाने वाले सिस्टम, मैलवेयर विश्लेषण, ब्लॉकचैन, अतिसंवेदनशीलता मूल्यांकन (vulnerability assessment) और प्रवेश परीक्षण और साइबर जागरूकता के क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम और अनुसंधान करेंगे।
  • सीओई IIT कानपुर के C3i केंद्र का एक भाग होगा, जो केंद्रीय सरकार द्वारा वित्तपोषित अपनी तरह का एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर है, जिसे भारत के रणनीतिक और महत्वपूर्ण उपयोगिता बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए समाधान और प्रौद्योगिकियों पर काम करने के लिए विकसित किया गया है।
  • C3i केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित साइबर सुरक्षा अनुसंधान केंद्र है। इसकी शुरुआत तकनीकी सुरक्षा प्रयासों को विकसित करने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए अनुसंधान, शिक्षा और स्टार्ट-अप को पैदा करने के उद्देश्य से की गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • L & T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) का मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात.
  • L & T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) के सीईओ: डॉ. केशब पांडा.
  • .

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

7 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

8 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

9 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

9 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

10 hours ago