केरल साइकिलिंग के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक ट्रैक एशिया कप 2022 की मेजबानी करेगा। 25 से 28 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए एलएनसीपीई आउटडोर वेलोड्रोम पूरी तरह तैयार है। प्रतियोगिता में एशिया के 25 से अधिक देशों के लगभग 200 प्रतिस्पर्धी हिस्सा लेंगे। पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जा रहा है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
यह 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए एशियाई देशों का चयन टूर्नामेंट भी है। चीन, जापान, कोरिया, कजाखस्तान जैसे देशों के खिलाड़ी टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण होंगे। इनके अलावा भारत को इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी कड़ी चुनौती मिलेगी। ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग 2022 को एशियाई साइकिलिंग परिसंघ और भारतीय साइकिलिंग महासंघ ने मान्यता हासिल है। केरल साइकिलिंग संघ ने विज्ञप्ति में कहा कि भीषण गर्मी के कारण मुकाबलों का आयोजन दूधिया रोशनी में कराने का प्रयास किया जा रहा है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…