Categories: State In News

क्षेत्रीय भाषा मलयालम में फैसला प्रकाशित करने वाला पहला हाईकोर्ट बना केरल

केरल हाई कोर्ट ने अपने हाल के दो फैसलों को मलयालम में प्रकाशित किया है। केरल हाई कोर्ट अपने फैसलों को क्षेत्रीय भाषा में प्रकाशित करने वाला देश का पहला हाई कोर्ट बन गया है। बता दें, जनवरी में चीफ जस्टिस एस. मणिकुमार और जस्टिस शाजी पी. चाली की एक पीठ द्वारा पारित निर्णय मलयालम में हाई कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया, इस प्रकार रेकॉर्ड बनाया गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • जब से भारत के चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने नवंबर 2022 में पदभार ग्रहण किया, हाई कोर्टों और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों को क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित करने की दिशा में कार्यपालिका और न्यायपालिका का सामूहिक प्रयास रहा है।
  • लगभग उसी समय CJI ने कहा था कि क्षेत्रीय भाषाओं में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • शीर्ष अदालत के 1,091 निर्णय गणतंत्र दिवस पर ओडिया, गारो और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में जारी किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी न्यायपालिका के निर्णयों को उन नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की सराहना करते रहे हैं, जो शायद अंग्रेजी में पारंगत नहीं हैं।
  • पीएम ने 22 जनवरी को ट्वीट किया था, हाल ही में एक समारोह में, CJI जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने क्षेत्रीय भाषाओं में सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों को उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने इसके लिए तकनीक के इस्तेमाल का सुझाव भी दिया।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago