
संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन, यानी COP (Conference of the Parties),एक वैश्विक सम्मेलन हैं, जिसके दौरान जलवायु नीति के लिए कार्रवाई की बातचीत की जाती है. जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2018 काटोवाइस, पोलैंड में आयोजित किया गया था. पहले, पोलैंड ने इसे दो बार- 2008 में, पॉज़्नान में और 2013 में, वारसॉ में आयोजित किया.
पहली बार, केटोवाइस में जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ. इस वर्ष के शिखर सम्मेलन में शामिल थे: जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षों का 24वां सम्मेलन(COP24), क्योटो प्रोटोकॉल के पक्षों की 14 वीं बैठक(CMP 14) और पेरिस समझौते के लिए हस्ताक्षरकर्ताओं का पहला सम्मेलन(CMA 1).
स्रोत- बीबीसी न्यूज़


Chetak Screen Awards 2026: किसने मारी बा...
BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसन...
विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल...

