Home   »   कर्नाटक बैंक ने COVID-19 महामारी को...

कर्नाटक बैंक ने COVID-19 महामारी को कवर करने वाली हेल्थ पॉलिसी की लॉन्च

कर्नाटक बैंक ने COVID-19 महामारी को कवर करने वाली हेल्थ पॉलिसी की लॉन्च |_3.1
कर्नाटक बैंक ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत यूनिवर्सल सोमपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ मिलकर COVID-19 महामारी द्वारा उत्पन्न अनिश्चितताओं को कवर करने के लिए एक विशेष हेल्थ बीमा पॉलिसी शुरू की है। इस स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत, कोई भी व्यक्ति 120 दिनों की वैधता अवधि के साथ, 399 रुपये के मामूली प्रीमियम पर COVID -19 के लिए स्वास्थ्य कवर का लाभ उठा सकता है।
इस स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में COVID-19 महामारी संबंधी स्वास्थ्य खर्चों को कवर किया जाएगा, जिसमे अस्पताल में होने वाले खर्चों के लिए 3.00 लाख रूपए तक का कवर, OPD के लिए 3000 रुपये तक का कवर और किसी सरकारी या सैन्य अस्पताल में 14 दिनों क्वारंटाइन होने के दौरान किए गए खर्चों के लिए प्रति दिन 1000 रुपये की राशि भी प्रदान करेगी। बैंक के 18-65 वर्ष की आयु के सभी ग्राहक इस पॉलिसी लाभ ले सकेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक बैंक के एमडी और सीईओ: महाबलेश्वर एम.एस.

prime_image
QR Code
Scan Me