दिग्गज कन्नड़ लेखक गीता नागभूषण का निधन। उनका जन्म 25 मार्च 1942 को कर्नाटक में कालबुर्गी के सावलगी गाँव में हुआ था। वे कर्नाटक साहित्य अकादमी की अध्यक्षा के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने 2010 में गडग में 76 वें अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। इसके अलावा उन्हें गुलबर्गा विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी गई है।
गीता नागभूषण ने बहुत व्यापक लेखन भी किया जिनमे लगभग 50 लघु कथाएँ लिखीं जिनमें Avva Mattu Itara Kathegalu and Jwalantha शामिल है, 27 उपन्यास Baduku, Hasimamsa Mattu Haddugalu, 12 नाटक, कविता संग्रह और शोध कार्य शामिल हैं। उन्हें मिले सम्मानों और पुरस्कारों में कर्नाटक राजोत्सव पुरस्कार (1998), दानचिंतामणि अत्तिम्बे पुरस्कार (2002), नादोजा पुरस्कार (2004), केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार (2004), कोलकाता से भाषा परिषद पुरस्कार (2012) शामिल हैं।



ऑस्कर 2026: ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकले ने...
Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्र...
ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अ...

