Categories: Appointments

कल्याण चौबे बने एआईएफएफ के नए अध्यक्ष

भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया को हराकर कल्याण चौबे एआईएफए के नए अध्यक्ष बने हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के 85 साल के इतिहास में पहली बार किसी पू्र्व खिलाड़ी को अध्यक्ष चुना गया है। कल्याण चौबे मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर रहे हैं। चौबे ने बाईचुंग भूटिया को 33-1 के अंतर से हराया। इसकी उम्मीद पहले की जा रही थी, क्योंकि राज्य संघ से बनी 34 सदस्यीय मतदाता सूची में कई लोग पूर्व कप्तान भूटिया के समर्थन में नहीं थे।
भूटिया ने इससे पहले भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। तब उनके नाम का प्रस्ताव उनके पूर्व साथी खिलाड़ी दीपक मंडल ने किया था जबकि प्रतिष्ठित महिला फुटबॉलर मधु कुमारी ने उसका अनुमोदन किया था। हालांकि, वो तब भी चुनाव नहीं जीत सके थे।
पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर सीट से पिछला संसदीय चुनाव हारने वाले भाजपा नेता चौबे कभी भी भारत की सीनियर टीम के लिए नहीं खेले, हालांकि वे कुछ मौकों पर टीम में थे। उन्होंने जूनियर स्तर पर कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह मोहन बागान और ईस्ट बंगाल दोनों के लिए गोलकीपर रह चुके थे। ईस्ट बंगाल के लिए भूटिया और चौबे दोनों साथ में भी खेल चुके हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

उपेंद्र द्विवेदी US आर्मी वॉर कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…

12 hours ago

जापान ने रक्षा निर्यात नियमों में संशोधन किया: भारत ने इसे रणनीतिक साझेदारी के लिए एक बढ़ावा बताया

भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…

13 hours ago

सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूएनएससी से भारत के साथ संधि बहाल करने की मांग

सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…

13 hours ago

NASSCOM को मिला नया चेयरमैन: AI विशेषज्ञ श्रीकांत वेलामाकन्नी ने संभाला पदभार

श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…

14 hours ago

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक का कार्यभार संभाला

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…

14 hours ago

AU Small Finance Bank में विवेक त्रिपाठी बने ईडी व डब्ल्यूटीडी, RBI ने दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…

14 hours ago