Categories: Uncategorized

अपेक्षा फर्नांडीस विश्व जूनियर तैराकी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

अपेक्षा फर्नांडीस विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वह पेरू के लीमा में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रहीं। इस 17 वर्षीय भारतीय तैराक ने बुधवार को फाइनल में दो मिनट 19.14 सेकंड का समय निकाला और वह आठ तैराकों में अंतिम स्थान पर रही।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अपेक्षा ने इससे पहले क्वालीफाइंग में दो मिनट 18.18 सेकंड का समय निकालकर अपने ही ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ में सुधार किया और फाइनल में जगह बनाई। वह किसी विश्व प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो मिनट 18.39 सेकंड था जो उन्होंने जून में बनाया था लेकिन अभी इसे भारतीय तैराकी महासंघ से मान्यता मिलने का इंतजार है।

इस बीच पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के वेदांत माधवन गलत शुरुआत के कारण अयोग्य घोषित कर दिए गए जबकि संभव रामा राव फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। उन्होंने एक मिनट 55.71 सेकंड का समय लिया और वह 27वें नंबर पर रहे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago