Categories: Appointments

कल्याण चौबे बने एआईएफएफ के नए अध्यक्ष

भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया को हराकर कल्याण चौबे एआईएफए के नए अध्यक्ष बने हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के 85 साल के इतिहास में पहली बार किसी पू्र्व खिलाड़ी को अध्यक्ष चुना गया है। कल्याण चौबे मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर रहे हैं। चौबे ने बाईचुंग भूटिया को 33-1 के अंतर से हराया। इसकी उम्मीद पहले की जा रही थी, क्योंकि राज्य संघ से बनी 34 सदस्यीय मतदाता सूची में कई लोग पूर्व कप्तान भूटिया के समर्थन में नहीं थे।
भूटिया ने इससे पहले भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। तब उनके नाम का प्रस्ताव उनके पूर्व साथी खिलाड़ी दीपक मंडल ने किया था जबकि प्रतिष्ठित महिला फुटबॉलर मधु कुमारी ने उसका अनुमोदन किया था। हालांकि, वो तब भी चुनाव नहीं जीत सके थे।
पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर सीट से पिछला संसदीय चुनाव हारने वाले भाजपा नेता चौबे कभी भी भारत की सीनियर टीम के लिए नहीं खेले, हालांकि वे कुछ मौकों पर टीम में थे। उन्होंने जूनियर स्तर पर कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह मोहन बागान और ईस्ट बंगाल दोनों के लिए गोलकीपर रह चुके थे। ईस्ट बंगाल के लिए भूटिया और चौबे दोनों साथ में भी खेल चुके हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

रूमेटॉइड आर्थराइटिस जागरूकता दिवस 2026: गठिया के प्रति समझ और जागरूकता का संकल्प

रूमेटॉइड आर्थराइटिस को अक्सर केवल जोड़ों के दर्द के रूप में समझ लिया जाता है,…

60 mins ago

केंद्रीय बजट 2026-27 की मुख्य बातें

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026–27…

1 hour ago

ग्रैमी अवार्ड्स 2026: विजेताओं की पूरी सूची

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 ने एक बार फिर संगीत की उत्कृष्टता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रभाव को…

3 hours ago

रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के लिए रिकॉर्ड ₹2.93 लाख करोड़ का निवेश

केंद्रीय बजट 2026-27 में भारतीय रेलवे को अब तक का सबसे अधिक वित्तीय समर्थन मिला…

21 hours ago

Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल 2026 से होगा लागू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया…

22 hours ago

बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया है। यह…

23 hours ago