Categories: Uncategorized

के विजय कुमार को MHA का वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार किया गया नियुक्त

गृह मंत्री अमित शाह के मंत्रालय में के. विजय कुमार को वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 1975 बैच के अधिकारी केंद्रशासित प्रदेश “जम्मू-कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के सुरक्षा-संबंधी मामलों पर मंत्रालय को सलाह देंगे। वे पदभार संभालने की तिथि से एक वर्ष तक नियुक्‍त रहेंगे।
वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक, हैदराबाद में राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक जैसे पदों पर काम कर चुके हैं और 2004 में वन दस्‍यु वीरप्‍पन को मारने वाले तमिलनाडु पुलिस के विशेष कार्यबल के प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल सबसे अधिक चर्चित रहा। 2012 में DG, CRPF के पद सेवानिवृत्‍त होने के बाद कुमार को तत्‍कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में गृह मंत्रालय का वरिष्‍ठ सुरक्षा सलाहकार नियुक्‍त किया गया था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, अगले हफ्ते दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने हाल ही…

3 hours ago

Hatti Risala Festival : महाराष्ट्र में 138 वर्षों की परंपरा का उत्सव

महाराष्ट्र के जालना में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक हट्टी रिसाला महोत्सव (Hatti Risala Festival) इस…

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राजदूत एचके दुआ का निधन

वरिष्ठ पत्रकार एचके दुआ का 04 मार्च 2026 को 88 वर्ष की आयु में निधन…

5 hours ago

महिलाओं के पास पुरुषों की तुलना में केवल 64% कानूनी अधिकार: UN Women की चेतावनी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) से पहले UN Women ने खुलासा किया है कि…

6 hours ago

मोंटाना में माइक मैन्सफील्ड सेंटर में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण

संयुक्त राज्य अमेरिका के मोंटाना राज्य में पहली बार महात्मा गांधी की प्रतिमा (बस्ट) का…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता दिवस 2026

अंतरराष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता दिवस हर वर्ष 5 मार्च को मनाया जाता है। इस…

7 hours ago