सबसे कम समय के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रहे जस्टिस कमल नारायण सिंह का निधन हो गया है। वे लगभग 96 वर्ष के थे। उनकी तबीयत दो दिनों से खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती थे। जस्टिस कमल नारायण सिंह देश में सबसे कम कार्यकाल वाले चीफ जस्टिस रहे। केवल 17 दिनों तक मुख्य न्यायाधीश के पद की कुर्सी संभाली। 25 नवंबर 1991 से 12 दिसंबर 1991 तक मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल रहा था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
न्यायमूर्ति कमल नारायण सिंह का जन्म 13 दिसंबर 1926 को मेजा के चकडीहा गांव के एक जमींदार परिवार में हुआ था। वे औपचारिक रूप से पश्चिमी शिक्षा प्राप्त करने वाले मांडा वंश में पहले व्यक्ति थे। उन्होंने एलआरएलए स्कूल, सिरसा से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इलाहाबाद में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में प्रवेश लिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ पर 15 से अधिक सालों तक बैठने के बाद उन्हें 10 मार्च 1986 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया।
उन्होंने 25 नवंबर 1991 को भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। वे 13 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने बाद में 1991 में 13वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और 1994 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने वाराणसी, उत्तर प्रदेश की उदय प्रताप कॉलेज एजुकेशनल सोसाइटी की प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…
फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…
उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…
जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…