Categories: Current AffairsSports

2024 हांग्जो ओपन टेनिस: जानें सबकुछ

जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत की भारतीय जोड़ी ने 2024 हांग्जो ओपन टेनिस चैंपियनशिप का युगल खिताब जीतकर अपना पहला एटीपी खिताब जीता। पूर्व यूएस ओपन चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने पुरुष एकल का खिताब जीता।

हांग्जो ओपन टेनिस चैम्पियनशिप 18 से 24 सितंबर 2024 तक चीन के हांग्जो में आयोजित की गई थी। $1,000,630 पुरस्कार राशि वाली हांग्जो ओपन एक एटीपी 250 प्रतियोगिता है जो हार्डकोर्ट पर खेला जाता है।

जीवन और विजय सुंदर का पहला एटीपी खिताब

  • जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत ने इस साल एटीपी टूर सत्र की शुरुआत से एक जोड़ी के रूप में खेलना शुरू किया है । हांग्जो ओपन का युगल खिताब उनकी पहली खिताब थी।
  • 24 सितंबर 2024 को खेले गए हांग्जो ओपन 2024 फाइनल में, जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत की जोड़ी ने कॉन्स्टेंटिन फ्रांत्ज़ेन और हेंड्रिक जेबेंस की जर्मन जोड़ी को हराया।
  • एक घंटे और 49 मिनट तक चले फाइनल मैच का फैसला सुपर टाई-ब्रेकर में हुआ और भारतीय जोड़ी ने 4-6, 7(7)-6(5), और 10-7 से यह खिताब जीत लिया।
  • भारतीय जोड़ी ने हांग्जो ओपन में खेले गए अपने सारे मैच सुपर टाई-ब्रेकर में जीते।
  • उरुग्वे के एरियल बेहार और यूएसए के रॉबर्ट गैलोवे के खिलाफ भारतीयों का सेमीफाइनल मैच का फैसला भी सुपर टाई में हुआ था।
  • हांग्जो ओपन खिताब 35 वर्षीय जीवन नेदुनचेझियान का दूसरा एटीपी खिताब था। इससे पहले ,उन्होंने रोहन बोपाना के साथ 2017 चेन्नई ओपन का युगल खिताब जीता था।
  • 37 वर्षीय विजय के लिए, हांग्जो ओपन 2024 में जीत उनका पहला एटीपी खिताब थी।

एटीपी टूर खिताब जीतने वाले सबसे निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ी

2014 यूएस ओपन चैंपियन, मारिन सिलिच को 2024 हांग्जो ओपन में भाग लेने के लिए उन्हे वाइल्ड कार्ड दिया गया था। प्रतियोगिता की शुरुआत में, वह विश्व में 777वें रैंक पुरुष खिलाड़ी थे। हांग्जो ओपन एकल खिताब जीतकर, वह एटीपी प्रतियोगिता जीतने वाले अब तक के सबसे कम रैंक वाले खिलाड़ी बन गए। फाइनल में, मैरियन सिलिच ने स्थानीय चीनी खिलाड़ी झांग झिझेन को 7-6(5), 7-6(5) से हराकर, 2021 के बाद अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीता।

चीनी खिलाड़ी झांग झिझेन के लिए यह पहला एटीपी टूर फाइनल मैच था। हांग्जो ओपन में जीत के साथ ही 35 वर्षीय मारिन सिलिच की विश्व रैंकिंग सुधरकर 212 हो गई है। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) एटीपी टूर का संचालन करता है। एटीपी टूर में दुनिया भर में खेले जाने वाले कई प्रतियोगिताएं शामिल हैं जिनमें पेशेवर पुरुष टेनिस खिलाड़ी भाग लेते हैं। एटीपी मास्टर्स प्रतियोगिता, एटीपी टूर में सर्वोच्च रैंक वाली प्रतियोगिता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago