Categories: Current AffairsSports

बुमराह के इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट पूरे, जानें सबकुछ

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बांग्‍लादेश के खिलाफ चेन्‍नई में जारी पहले टेस्‍ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बुमराह ने हसन महमूद को आउट करके अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर का 400वां शिकार किया। बुमराह इंटरनेशनल करियर में 400 या ज्‍यादा विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बने।

बुमराह ने पारी के 37वें ओवर में हसन महमूद को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर अपना 400वां विकेट पूरा किया। वैसे, मैच में यह बुमराह का तीसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्‍होंने ओपनर शादमन इस्लाम (2) और मुश्फिकुर रहीम (8) को अपना शिकार बनाया था। बुमराह 400 या ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बने।

बुमराह ने भारत के लिए अभी तक 196 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 227 पारियों में खबर लिखने तक 400 विकेट झटके। बुमराह का एक पारी में 19 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में भी घातक गेंदबाजी की है।

हरभजन सिंह का रिकॉर्ड

बुमराह ने हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने भारत के लिए सबसे कम पारियों में 400 विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने 227 पारियों में यह कारनामा किया है। जबकि हरभजन ने 237 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन टॉप पर हैं। उन्होंने 216 पारियों में 400 विकेट ले लिए थे। जबकि कपिल देव ने 220 पारियों में 400 विकेट पूरे किए थे।

बुमराह छठे नंबर पर

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह छठे नंबर पर आ गए हैं। कपिल देव इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 687 विकेट झटके हैं। जहीर खान 610 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जवागल श्रीनाथ तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 551 विकेट लिए हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago