Categories: Current AffairsSports

जसप्रीत बुमराह और मंधाना को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विमेंस ओपनर स्मृति मंधाना को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया है। ICC ने जून महीने के बेस्ट क्रिकेटर्स की घोषणा की। ऐसा पहली बार हुआ जब एक ही देश के खिलाड़ियों ने एक ही महीने में मेंस और विमेंस दोनों पुरस्कार जीते हैं।

मेंस कैटेगरी में बुमराह के अलावा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज भी नॉमिनेट हुए थे, जबकि विमेंस कैटेगरी में इंग्लैंड की मैया बाउचियर और श्रीलंका की विशमी गुणरत्ने दावेदारी में शामिल थी।

टी20 विश्व कप में किया था दमदार प्रदर्शन

बुमराह ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में 15 विकेट झटके थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। इस 30 वर्षीय गेंदबाज ने वैश्विक टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया था और 8.26 के औसत तथा 4.17 की इकॉनोमी रेट से गेंदबाजी की थी। भारत पहली टीम बनी थी जिसने टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारतीय टीम का कनाडा के खिलाफ ग्रुप चरण का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने सभी आठ मुकाबले जीते थे।

मंधाना ने पहली बार जीता पुरस्कार

यह मंधाना का पहला महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार है। उन्होंने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और तीन मैचों में दो शतक तथा एक अर्धशतक जड़े थे। मंधाना ने इस दौड़ में इंग्लैंड की माएया बाउचियर और श्रीलंका की विशमी गुनारत्ने को पीछे छोड़ा। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 117 रन बनाए थे। इसके अलावा दूसरे मैच में लगातार एक और शतक जड़ते हुए 120 गेंदों पर 136 रन की पारी खेली थी। मंधाना तीसरे मैच में भी शतक की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन 90 रन बनाकर आउट हो गई थीं। इस दौरान मंधाना ने 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए थे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

24 mins ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

2 hours ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

2 hours ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

3 hours ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

3 hours ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

4 hours ago