ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित होने वाले 10वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, राज्यसभा सदस्य शंभू शरण पटेल, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पी सी मोदी शामिल होंगे।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 10वें ब्रिक्स संसदीय मंच का विषय ‘समान वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करने में संसदों की भूमिका’ है।

ब्रिक्स देशों और आमंत्रित देशों – अजरबैजान, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान – की संसदों के पीठासीन अधिकारी और अंतर-संसदीय संघ की अध्यक्ष तुलिया एक्सन बैठक में भाग लेंगी।

लोकसभा अध्यक्ष पूर्ण अधिवेशन के दौरान दो उप-विषयों ‘ब्रिक्स संसदीय आयाम: अंतर-संसदीय सहयोग को मजबूत करने की संभावनाएं’ और ‘बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के विखंडन का सामना करने और वैश्विक संकटों के परिणामों से संबंधित खतरों पर काबू पाने में संसदों की भूमिका’ पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

शिखर सम्मेलन के समापन पर एक संयुक्त वक्तव्य

विज्ञप्ति के अनुसार राज्यसभा के उपसभापति पूर्ण अधिवेशन के दौरान दो उप-विषयों ‘अंतरराष्ट्रीय संबंधों की प्रणाली की कार्यकुशलता बढ़ाने और इसका लोकतंत्रीकरण सुनिश्चित करने में संसदों की भूमिका’ तथा ‘मानवीय और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अंतर-संसदीय सहयोग’ पर फोरम को संबोधित करेंगे। इसमें कहा गया कि शिखर सम्मेलन के समापन पर एक संयुक्त वक्तव्य पारित किया जाएगा। इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष अन्य संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

4 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago