जल-जीवन मिशन में योगी सरकार के प्रयासों से यूपी देश में नंबर एक पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल कनेक्शन देने में शाहजहांपुर देश में टाप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर बुलंदशहर और तीसरे नंबर पर बरेली है। वहीं एक महीने में 25 प्रतिशत कनेक्शन देकर कीर्तिमान बनाने में जो चार जिले शामिल हैं उनमें इन तीन के अलावा मीरजापुर भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के मामले में यूपी ने बड़ी छलांग लगाई है। देशभर के जिलों की रैंकिंग में यूपी ने शीर्ष पर रहने का कीर्तिमान बनाया है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
जल जीवन मिशन की वेबसाइट पर नल का कनेक्शन देने के मामले में 6,89,990 अंक पाकर देश में सबसे आगे शाहजहांपुर है। यहां एक महीने में 28,419 नल के कनेक्शन दिए गए। बुलंदशहर ने 6,57,180 अंक से दूसरा और बरेली ने 6,19,114 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बुलंदशहर में 21,260 नल कनेक्शन और बरेली में 22,222 नल कनेक्शन दिए गए। वहीं एक महीने में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले जिलों में शाहजहांपुर पहले, मीरजापुर दूसरे और बुलंदशहर तीसरे स्थान पर है। मीरजापुर को 6,00,050 अंक मिले हैं। दिसंबर तक बुंदेलखंड में 90 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है।
जल जीवन सर्वेक्षण की पांच श्रेणियों में एक माह में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन देने वाले जिलों को सबसे आगे, 75 से 100 प्रतिशत तक नल कनेक्शन देने वालों को उच्च उपलब्धि, 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक कनेक्शन देने वालों को अच्छे प्रदर्शन और 25 प्रतिशत तक कनेक्शन देने वाले को आकांक्षी जिलों की श्रेणी में रखा जाता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…
चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…
अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…