
भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सूरजकुंड फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष एक नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्य सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालती है और इसे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्मयंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरीमामयी उपस्थिति रही।
पुस्तक में राजनीति, शिक्षा, सामाजिक कार्य, प्रशासन और न्यायपालिका में विभिन्न पदों पर आसीन व्यक्तियों के दृष्टिकोण को समाहित किया गया है। राष्ट्र और समाज के लिए राज्य सरकार की पहल के संबंध में बुद्धिजीवियों के व्यावहारिक योगदान को भी पुस्तक में दर्शाया गया है। अपने नौ साल के कार्यकाल पर विचार करते हुए, उन्होंने जमीनी स्तर की वास्तविकताओं को संबोधित करने और लोगों के मुद्दों को हल करने पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया।
वर्तमान सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर केंद्रित यह हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष एक नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित की गई है।


CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समा...
गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्...
RBI का 'उत्कर्ष 2029' क्या है? नई वित्ती...


