ग्यारहवीं बटालियन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सिक्किम के अपने पैंगोंग बेस से राज्य के सीमावर्ती गांवों तक पहुँच बनाने के लिए एक साइकिल अभियान शुरू किया है। सिक्किम के संस्कृति, सड़क और पुल विभाग के मंत्री, समदुप लेप्चा ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। ITBP टीम द्वारा कुल 218 किलोमीटर कठिन इलाकों को 20 दिनों के में कवर किया जाएगा।
ये टीम सीमावर्ती गांवों के लोगों में कोविड 19 से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ, चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन एवं स्वच्छता और सैनेटाईज़िंग सामान वितरित करेगी। साथ ही ये बड़े पैमाने पर समाज के कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी मिशनों के बारे में जागरूकता भी फैलाएंगे। आईटीबीपी की 18 सदस्यीय टीम इस अभियान में मुश्किल इलाकों को कवर करेगी। अधिकांश सदस्य उच्च प्रशिक्षित पर्वतारोही और बचाव दल से हैं। इस अभियान में वापसी यात्रा शुरू करने से पहले अपने गंतव्य के रूप में अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमार झील तक पहुंचा जाएगा।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) के बारे में:
वर्ष 1962 में गठित आईटीबीपी मुख्य रूप से एक पर्वत बल है जो अपनी स्थापना के समय से ही चीन की कठोर हिमालयी सीमाओं में तैनात होने के लिए जानी जाती है। अब तक किए गए 215 से अधिक सफल पर्वतारोहण अभियानों के साथ, बल 24 अक्टूबर को अपनी स्थापना के 58 साल पूरे करेगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…
मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…
भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…
विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…
भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…