भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अपने कर्मचारियों के लिए अपनी तरह की अनूठी पहल के अंतर्गत मेट्रीमोनियल वेबसाईट शुरू की है। वेबसाइट को ITBP द्वारा संचालित किया जाएगा और केवल इसके कर्मचारी ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। ये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मचारियों को समर्पित और बेहतर संचालित पहला मेट्रीमोनियल पोर्टल है। वर्तमान में केंद्रीय बलों में 25,000 से अधिक अविवाहित पुरुष कार्यत हैं जबकि 1000 से अधिक महिला कर्मी अविवाहित हैं। बलों में नियुक्ति के बाद कर्मियों के कर्तव्यों और व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए, उपयुक्त जीवन साथी खोजने के लिए इस वेबसाइट की शुरुआत की गई हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ITBP की स्थापना: 24 अक्टूबर, 1962
- ITBP के डीजी: सुरजीत सिंह देसवाल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड



भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2...
इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध...
भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने व...

