Home   »   इसरो तमिलनाडु में तीसरे रॉकेट लांच...

इसरो तमिलनाडु में तीसरे रॉकेट लांच पैड की करेगा स्‍थापना

इसरो तमिलनाडु में तीसरे रॉकेट लांच पैड की करेगा स्‍थापना |_3.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने तमिलनाडु के थुथुकुडी जिले के पर्वतीय गाँव कुलशेखरापट्टीनम में तीसरे रॉकेट लॉंच पैड की स्‍थापना की तैयारी का कार्य शुरू कर दिया है। वर्तमान में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में दो लॉन्च पैड हैं। भारत से उपग्रहों के प्रक्षेपण की संख्‍या बढ़ने के कारण अतिरिक्‍त लॉंच पैडों की मांग बढ़ गई है क्‍योंकि स्‍वदेशी के अलावा अंतर्राष्‍ट्रीय उपग्रह भी इन लॉंच पैडों से प्रक्षेपित किए जाते हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के.एस. सिवान; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
prime_image
QR Code