अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस हर साल 30 अगस्त को मनाया जाता है। व्हेल शार्क के महत्व और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस मनाया जाता है। भारतीय वन्य जीव न्यास व्हेल शार्क बचाव अभियान शुरू करने जा रहा है। यह अभियान कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में चलाया जाएगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
व्हेल शार्क के महत्व और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य मछुआरों, ग्रामीणजनों और विद्यार्थियों में व्हेल शार्क के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त व्हेल शार्क के संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित की गई है।
मैक्सिको के इस्ला होलबॉक्स द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क सम्मेलन में 2008 से प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
व्हेल धरती पर शार्क की सबसे बडी प्रजाति है। इसकी लम्बाई 60 फीट तक हो जाती है। यह मछली सुस्त और शांत स्वभाव की होती है। आमतौर पर यह उथले पानी में तैरना पसंद करती है। इसलिए यह मछुआरों का आसानी से शिकार बनती है। मांस बाजार के कारण व्हेल शार्क की संख्या लगभग पचास प्रतिशत कम हो गई है जिसके कारण यह विलुप्त होने की कगार पर पहुंच रही है। व्हेल शार्क बचाव अभियान से इस खूबसूरत मछली की पुरानी शान फिर से लौटाने में मदद मिलेगी।
ICICI बैंक ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के तहत 8 ट्रिलियन रुपये को पार करते हुए…
भारत सरकार ने 2034 में परिपक्व होने वाला एक फ्लोटिंग रेट बॉन्ड (FRB) पेश किया…
NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने नामीबिया में भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के…
माइक्रोन इंडिया की साणंद यूनिट वैश्विक निर्यात पर ध्यान देने के साथ 2025 में घरेलू…
भारतीय स्टार्टअप के गतिशील परिदृश्य में, भारतपे के पूर्व सीओओ ध्रुव धनराज बहल ने ग्रीनशू…
भारत अगले साल गुवाहाटी में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी…