Home   »   अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस: 12...

अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस: 12 दिसंबर

अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस: 12 दिसंबर |_3.1
अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (UHC Day) प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का उद्देश्य सभी वर्ग के लोगो  वहनीय, उत्तरदायी, गुणवत्तापूर्ण एवं यथोचित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसमें रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास देखभाल भी शामिल हैं।  वर्ष 2019 के UHC दिवस का विषय “कीप द प्रोमिस” है
संयुक्त राष्ट्र ने 2017 में 12 दिसंबर को 72/138वे संकल्प द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस का मतलब हर व्यक्ति के लिए वित्तीय कठिनाई का सामना किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हैं। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज में संयुक्त राष्ट्र द्वारा नए सतत विकास लक्ष्य अपनाने को शामिल किया गया है।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र
prime_image
QR Code
Scan Me