Categories: Uncategorized

इंटरनेशनल जैज़ डे: 30 अप्रैल

हर साल 30 अप्रैल को दुनिया भर में International Jazz Day या अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य शांति, एकता, लोगों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ाने और एक शैक्षिक साधन के रूप में जैज़ की ख़ूबियों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता पैदा करना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस का 9 वां संस्करण है।

अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस 2020 के ऑनलाइन उत्सव की मेजबानी हर्बी हैनकॉक द्वारा की जाएगी। हर्बी हैनकॉक यूनेस्को के सद्भावना राजदूत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रम्पेटर बजाने के लिए प्रसिद्ध बैंड लीडर जेम्स मॉरिसन जैज़ संगीत के इतिहास और कलात्मकता की खोज करने वाले एक मास्टर क्लास का नेतृत्व करेंगे।
क्या है जैज?

जैज़ एक पश्चिमी सभ्यता की संगीत विधा है, जिसकी शुरुआत 19 वीं से 20 वीं शताब्दी के मध्य में हुई थी। जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। इस संगीत विधा का सबसे अहम इंस्ट्रूमेंट सक्सोफोन है।
अंतर्राष्ट्रीय जैज दिवस का इतिहास
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 30 अप्रैल 2011 को अंतर्राष्ट्रीय जैज दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। इस दिन को मनाने के लिए दुनिया भर के समुदायों, स्कूलों, कलाकारों, इतिहासकारों, शिक्षाविदों और जैज से प्रेरित लोगों को जैज कला और उसके प्रभाव के बारे में बताने के लिए एक साथ लाने के लिए चुना गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

Recent Posts

उत्तराखंड में ‘नक्षत्र सभा’: खगोल-पर्यटन का नया अनुभव

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने नक्षत्र सभा शुरू करने के लिए एक एस्ट्रो-टूरिज्म कंपनी स्टारस्केप्स…

24 hours ago

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स जारी, भारत 180 देशों में से 159वें स्थान पर

एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन, रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी नवीनतम वार्षिक विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक…

1 day ago

संजय कुमार मिश्रा जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के प्रमुख

केंद्र सरकार द्वारा सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण…

1 day ago

गाजा में फिलिस्तीनी पत्रकारों को मिला UNESCO गिलर्मो कैनो पुरस्कार 2024

एकजुटता और मान्यता के संकेत में, गाजा में संकट को कवर करने वाले फिलिस्तीनी पत्रकारों…

1 day ago

शशि भूषण सिंह की राष्ट्रीय जूट बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्ति

भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के 2010 बैच के अधिकारी शशि भूषण सिंह को कपड़ा…

1 day ago

HDFC Bank के अध्यक्ष के रूप में अतनु चक्रवर्ती की पुनः नियुक्ति

एचडीएफसी बैंक ने घोषणा की कि बोर्ड द्वारा गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अतनु चक्रवर्ती…

1 day ago