हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में ग्लोबल वार्मिंग के प्रतिकूल प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है.
सम्मेलन ‘Resilient Hindu Kush Himalaya: Developing Solutions towards a Sustainable Future for Asia’ का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय एकीकृत पर्वत विकास केंद्र (आईसीआईएमओडी) के सहयोग से नेपाल के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है.
इस चार दिवसीय सम्मेलन में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान, म्यांमार जैसे विभिन्न एशियाई देशों के 300 से ज्यादा विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं. भारत के नीति फाउंडेशन के सदस्य वी. के. सारस्वत सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं.
एक पंक्ति में समाचार-
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन- ‘Resilient Hindu Kush Himalaya: Developing Solutions towards a Sustainable Future for Asia’- नेपाल में आरम्भ- हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में ग्लोबल वार्मिंग के प्रतिकूल प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए.
IBPS PO मुख्य परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
- नेपाल प्रधानमंत्री- शेर बहादुर देउबा, राजधानी- काठमांडू, मुद्रा- नेपाली रुपया.
स्रोत- डीडी न्यूज़



BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट क...
ऑस्कर 2026: ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकले ने...
Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्र...

