विश्व एस्टॉरायड दिवस (जिसे अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस के रूप में भी जाना जाता है) 30 जून को मनाया जाने वाला एक वार्षिक संयुक्त राष्ट्र-स्वीकृत वैश्विक जागरूकता अभियान कार्यक्रम है, जो 1908 के साइबेरियन तुंगुस्का घटना की वर्षगांठ है। इसका उद्देश्य इतिहास में एस्टॉरायड के महत्व और आज हमारे सौर मंडल में उनकी भूमिका के बारे में आम जनता को ज्ञान प्रदान करना है। एस्टॉरायड दिवस 2022 का विषय “स्माल इस ब्यूटीफुल (small is beautiful)” है।
डाउनलोड करें मई 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस: महत्त्व
विश्व एस्टॉरायड दिवस या अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस पर एक एस्टॉरायड के पृथ्वी से टकराने के विनाशकारी प्रभावों को प्रकाश में लाया जा सकता है। हमारे ब्रह्मांड के निर्माण में एस्टॉरायड की भूमिका, उनके संसाधनों के संभावित उपयोग, एस्टॉरायड अधिक शोध का मार्ग प्रशस्त करते हैं, और हम एस्टॉरायड के प्रभाव से पृथ्वी को कैसे बचा सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस 2022: इतिहास
दिसंबर 2016 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने “30 जून 1908 को साइबेरिया, रूसी संघ पर तुंगुस्का प्रभाव की वर्षगाँठ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल मनाने और एस्टॉरायड प्रभाव खतरे के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने” के लिए एक संकल्प अपनाया। तुंगुस्का घटना हाल के इतिहास में पृथ्वी पर एस्टॉरायड से संबंधित सबसे हानिकारक ज्ञात घटना है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण टेकअवे:
- बाह्य अंतरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOOSA) निदेशक: सिमोनेटा डि पिप्पो.




ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


