मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन डेटा – जून 2024

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में उछाल से खुदरा महंगाई जून, 2024 में बढ़कर चार महीने के उच्च स्तर 5.08 फीसदी पर पहुंच गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं, खास तौर पर सब्जियों की कीमतों में वृद्धि के कारण जून में खुदरा महंगाई 5.08 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह चार महीने का उच्च स्तर है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में खाद्य वस्तुओं की महंगाई बढ़कर 9.36 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। मई में यह 8.69 फीसदी थी। ओडिशा और बिहार सहित कई राज्यों में मुद्रास्फीति की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही। औद्योगिक विकास, हालांकि सकारात्मक है, लेकिन मुद्रास्फीति के निरंतर रुझान के बीच अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है।

खुदरा महंगाई दर में गिरावट

जनवरी से खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन, जून में यह फिर से बढ़ गई। मई 2024 में महंगाई दर 4.8 प्रतिशत और जून 2023 में 4.87 प्रतिशत थी। फरवरी में यह 5.09 प्रतिशत थी, जो कि पिछला सबसे उच्च स्तर था।

महंगाई दर जून में 9.36 प्रतिशत

एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, फूड बास्केट में महंगाई दर जून में 9.36 प्रतिशत रही। इसके अलावा मई में यह 8.69 प्रतिशत रही। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सीपीआई महंगाई दर 4 प्रतिशत पर बरकरार रहे।

सबसे अधिक महंगाई दर सब्जियों में देखने को मिली, जो कि 29.32 प्रतिशत रही। इसके बाद दालें और उत्पाद में महंगाई दर 16.07 प्रतिशत रही। अनाज और फलों की कीमतें भी पिछले वर्ष के मुकाबले में जून में बढ़ी थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा मुद्रास्फीति 5.66 प्रतिशत रही। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में यह 4.39 प्रतिशत से अधिक रही।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा इस्तीफा, जानें वजह

दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज यशवंत वर्मा ने भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…

47 mins ago

NASA ने रचा इतिहास: Artemis II मिशन के दल की सफल वापसी

NASA ने 11 अप्रैल, 2026 को ओरियन अंतरिक्ष यान के सुरक्षित रूप से पानी में…

2 hours ago

जानें कौन हैं कर्नल सोनम वांगचुक? कारगिल युद्ध के असली हीरो की कैसे हुई निधन

भारत के सबसे बहादुर सैनिकों में से एक, कर्नल सोनम वांगचुक (सेवानिवृत्त) का 10 अप्रैल…

2 hours ago

गगनयान IADT-02 क्या है? ISRO ने किया अहम एयर ड्रॉप टेस्ट, जानिए

गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) 10 अप्रैल, 2026 को सतीश…

3 hours ago

ज्योतिराव फुले जयंती 2026: भारत में 200वीं जयंती वर्ष की शुरुआत

भारत हर साल 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाता है। वे भारतीय…

3 hours ago

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

18 hours ago