Categories: Appointments

इंद्र मणि पांडेय ने बिम्सटेक के महासचिव का कार्यभार संभाला

अनुभवी भारतीय राजनयिक इंद्र मणि पांडेय ने सात सदस्यीय बिम्सटेक के नए महासचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1990 बैच के अधिकारी पांडे जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे थे।

बिम्सटेक (BIMSTEC) में भारत के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। पांडेय ने ढाका में बिम्सटेक के सचिवालय में इसके चौथे महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने भूटान के तेनजिन लेकफेल की जगह ली। इस प्रतिष्ठित पद पर उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

 

क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में एक जीवंत मंच

भारत बिम्सटेक को क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में एक जीवंत मंच बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है क्योंकि सार्क (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) के तहत यह पहल कई कारणों से आगे नहीं बढ़ रही थी।

 

इंद्र मणि पांडेय: एक नजर में

अपने तीन दशक से अधिक लंबे राजनयिक करियर में, इंद्र मणि पांडेय ने विदेश मंत्रालय (एमईए) में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग के प्रभारी अतिरिक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया। वे ओमान सल्तनत में भारत के राजदूत, फ्रांस में भारत के उप राजदूत, चीन के गुआंगझौ में भारत के महावाणिज्य दूत भी रहे हैं। पांडेय ने काहिरा, दमिश्क, इस्लामाबाद और काबुल में भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर भी काम किया है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

1 day ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

1 day ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

1 day ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

1 day ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

1 day ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

1 day ago