देश की बेस्ट स्मार्ट सिटी का पुरस्कार इंदौर ने जीता है। केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सबसे बेहतर काम करने के लिए इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है। इंदौर के साथ भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और सागर की झोली में आए पुरस्कारों के दम पर प्रदेश के हिस्से में सबसे ज्यादा पुरस्कार आए। नतीजा देश में मप्र को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बेस्ट स्टेट का पुरस्कार भी दिया जा रहा है। पिछले साल अक्टूबर में इंदौर को लगातार छठी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया था।
चंडीगढ़ ने केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान हासिल किया है। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में तमिलनाडु दूसरे और राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इंदौर सर्वश्रेष्ठ शहर की श्रेणी में सूरत और आगरा को पीछे छोड़कर विजेता बना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 सितंबर को इंदौर में आयोजित किए जा रहे समारोह में ये पुरस्कार वितरित करेंगी।
दूसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य: शहरी विकास और टिकाऊ परियोजनाओं में इसकी प्रगति को दर्शाते हुए, तमिलनाडु को राज्यों में दूसरे स्थान पर रखा गया।
संयुक्त रूप से तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य: स्मार्ट सिटी मिशन में योगदान के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से राज्यों में तीसरे स्थान पर हैं।
केंद्र सरकार ने 25 जून 2015 को ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ को लॉन्च किया था। इसका लक्ष्य नागरिकों को शहरों में जरूरी ढांचा, साफ-सुथरा और टिकाऊ वातावरण, क्वालिटी लाइफ प्रदान करना है। देश में शहरी विकास की कार्यप्रणाली में बदलावा लाने को लेकर इस परियोजना के तहत 100 शहरों को शामिल किया गया। स्मार्ट सिटी मिशन में कुल परियोजनाओं में से 1,10,635 करोड़ रुपये की 6,041 (76%) परियोजनाएं को पूरी किया जा चुका है। करीब 60,095 करोड़ रुपये की अन्य 1,894 परियोजनाएं 30 जून 2024 तक पूरी होने की संभावना है।
स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट 2022 की अलग-अलग श्रेणियों में देश के विभिन्न शहरों की कुल 845 प्रविष्टियां केंद्र के पास पहुंची थीं। इनमें से 66 शहरों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्मार्ट सिटी के इस मुकाबले में अन्य छह श्रेणियों में भी पुरस्कार पाकर इंदौर सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाला सितारा शहर बनकर उभरा है।
Find More Ranks and Reports Here
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…
विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…
विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…
Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…
बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…
मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…