Categories: State In News

देश के पहले और विश्व के दूसरे इन्फैंट्री संग्रहालय आम जनता के लिए खुला

इन्फैंट्री स्कूल की स्थापना के 75वें वर्ष की पूर्व संध्या पर और विजय दिवस मनाने के लिए देश का पहला इन्फैंट्री संग्रहालय आम जनता के लिए खोला गया। इन्फैंट्री स्कूल महू के तत्वावधान में विश्व स्तरीय संग्रहालय की स्थापना इन्फैंट्री को थीम लाइन इन्फैंट्री द अल्टीमेट के साथ प्रदर्शित करने के इरादे से की गई है। इस म्यूजियम का निर्माण 2007 में शुरू किया गया था। वहीं 2017 में बनकर तैयार होने के बाद इसे सेना के अधिकारियों जवानों के लिए खोला गया था। वहीं अब करीब 5 साल बाद यह देश के आम नागरिकों के लिए खोला गया है। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंतनारायणन, एसएम, कमांडेंट, द इन्फैंट्री स्कूल, महू ने इस औपचारिक मील के पत्थर को देखने के लिए सम्मानित दिग्गजों और नागरिक गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

संग्रहालय में 1747 से 2020 तक इन्फैंट्री के इतिहास की सभी झलक मौजूद है जिसमें मूर्तियों भित्ति चित्रों और फोटो गैलरी में संरक्षित हमारे बहादुर सैनिकों की समृद्ध विरासत गौरवशाली अतीत और सर्वोच्च बलिदान को दर्शाया गया है। इस संग्रहालय के निर्माण पर एक दशक से काम चल रहा है। इन्फैंट्री म्यूजियम को एक लिविंग कॉन्सेप्ट म्यूजियम पर डिजाइन किया गया है, भवन को समग्र योजना के अनुसार अलग-अलग भाग में विकसित किया गया है। म्यूजियम की तीन मंजिला इमारत को दो एकड़ जमीन में बनाया गया है। इसमें 17 अलग-अलग कमरे हैं जो 30 विषय क्षेत्रों में कालानुक्रमिक क्रम में 1747 से भारतीय इन्फैंट्री के इतिहास और विकास को कवर कर रहे हैं। यहां प्लासी की लड़ाई 1757 सारागढ़ी की लड़ाई 1897 बक्सर की लड़ाई भारत-पाक युद्ध 1965 और 1971 के साथ-साथ शिवाजी और सुभाष चंद्र बोस के इतिहास को संरक्षित किया गया है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • मध्य प्रदेश की राजधानी: भोपाल;
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: मंगुभाई सी. पटेल;
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago