Home   »   सर डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी...

सर डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से किया गया सम्मानित

सर डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से किया गया सम्मानित_3.1
सर डेविड एटनबरो को वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक अंग्रेजी प्रसारक और इतिहासकार हैं। वह बीबीसी नेचुरल हिस्ट्री यूनिट को लिखने और प्रस्तुत करने के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने पृथ्वी पर जैव विविधता को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करने का काम किया।

पुरस्कार के बारे में

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए प्रदान किया जाता है। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है। इसे इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 1986 से हर साल प्रदान किया जाता है। इसमें 25 लाख रुपये का पुरस्कार शामिल है। यह पुरस्कार वैज्ञानिक खोजों का उपयोग मानवता के लिए करने और वैज्ञानिक खोजों को सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था बनाने के लिए काम करने वाले संगठनों और व्यक्तियों के प्रयासों को प्रदान किया जाता है।

prime_image
QR Code
Scan Me