Categories: Sports

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक ट्रिपल जंपर ऐश्वर्या बाबू पर डोपिंग को लेकर 4 साल का प्रतिबंध लगा

भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक ट्रिपल जंपर ऐश्वर्या बाबू पर नाडा ने प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरॉयड के सेवन को लेकर 4 साल का बैन लगा दिया है। नाडा के अपील पैनल ने ऐश्वर्या को 13 फरवरी को नोटिस जारी किया था और उनके पास बैन के खिलाफ अपील दायर करने के लए 6 मार्च तक का समय है। ऐश्वर्या को धाविका एस धनलक्ष्मी के साथ 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि ये स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए गए थे जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • ऐश्वर्या पिछले साल 13 और 14 जून को चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप के दौरान ओस्टेरिन के लिए पॉजिटिव पाई गई थी जो एक सिलेक्टिव एंड्रोजेन रिसेप्टर मोडुलेटर (एसआरएएम) है।
  • ऐश्वर्या ने चैंपियनशिप में 14.14 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीता था। ऐश्वर्या को पिछले साल जुलाई में अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया था।
  • नाडा ने कहा है कि ऐश्वर्या ने ‘एनाबॉलिक स्टेरॉयड’ का इस्तेमाल किया जो वाडा की 2022 की प्रतिबंधित सूची में शामिल है।
  • एजेंसी ने कहा कि खिलाड़ी ने इसके इस्तेमाल के लिए उपचार के लिए छूट नहीं ली थी। ऐश्वर्या ने अपने जवाब में कहा था कि उन्होंने प्रदर्शन में सुधार के लिए कोई प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया।
  • पैनल ने कहा, ‘‘तथ्यों, हालात, पूर्व मामलों और नियमों को ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाता है कि खिलाड़ी ने नाडा डोपिंग रोधी नियमों के नियम 2.1 और 2.2 का उल्लंघन किया है इसलिए उन्हें चार साल के लिए अयोग्य घोषित किया जाता है। अयोग्यता का समय अस्थाई निलंबन की तारीख से शुरू होगा जो 18 जुलाई 2022 है।’’

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

11 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

12 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

13 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

13 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

13 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

14 hours ago