Categories: Agreements

ओमान में भी अब चलेगा भारत का रुपे डेबिट कार्ड

नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया (NPCI) और सेंट्रल बैंक आफ ओमान (CBO) ने ओमान में रुपे डेबिट कार्ड (Rupay Debit Card) को लॉन्च करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के कारण वित्तीय कनेक्टिविटी के एक नए युग का रास्ता खुला है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की मौजूदगी में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। मुरलीधरन ने ओमान सेंट्रल बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष ताहिर अल अमरी से भी मुलाकात की। मालूम हो कि विदेश राज्य मंत्री देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

दोनों देशों के बीच हुए ज्ञापन हस्ताक्षर को द्विपक्षीय संबंधों में एक नया मील का पत्थर बताते हुए विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘ओमान सेंट्रल बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष एच ई ताहिर अल अमरी से मिलकर खुशी हुई। ओमान में रुपे डेबिट कार्ड लान्च करने के लिए CBO और NPCI के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ, जिससे वित्तीय कनेक्टिविटी के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

 

ओमान में रुपे डेबिट कार्ड लान्च करने के लिए एनपीसीआई और सीबीओ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ, जिससे वित्तीय संबंधों के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुरलीधरन ने इससे पहले ओमान इन्वेस्टमेंट अथारिटी का भी दौरा किया। उन्होंने वहां ओमान इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुलसलाम अल मुर्शिदी से मुलाकात की। उन्होंने ओमान के अधिकारियों को बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश के विशाल अवसरों से अवगत कराया और भारत में की जा रही विकास को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत पहलों के बारे में अवगत कराया।

Find More News Related to Agreements

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago