Categories: Uncategorized

मुबंई में नौसेना डॉकयार्ड ने बनाई कम लागत वाली इन्फ्रारेड सेंसर गन

नौसेना के मुबंई स्थिति डॉकयार्ड ने COVID -19 संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित रखने के लिए कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए खुद के उपलब्ध संसाधनों से इन्फ्रारेड-आधारित तापमान सेंसर गन को डिजाइन एवं विकसित किया है। कोविड के प्रकोप के बाद से, गैर-संपर्क वाले थर्मामीटर या इन्फ्रारेड तापमान सेंसर गन बाजार में दुर्लभ हो गई हैं, और जिन्हें बहुत अधिक कीमतों पर बेचा जा रहा हैं।
यार्ड ने अपने  प्रवेश द्वारों पर बड़ी संख्या में कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए इन्फ्रारेड तापमान सेंसर गन डिजाइन की है, ताकि सुरक्षा जांच गतिविधियों पर बोझ कम किया जा सके। डॉकयार्ड द्वारा खुद के उपलब्ध संसाधनों से विकसित इस गन की कीमत 1000 रूपए से भी कम है जो कि बाजार में उपलब्ध ऐसे अन्य गनों की कीमत का अंश भर है। यह तापमान गन 0.02 डिग्री सेल्सियस तक के शारीरिक तापमान को सटीकता से नापने में सक्षम है। तापमान गन में एक एलईडी डिस्प्ले और एक इन्फ्रारेड सेंसर भी लगा हुआ है।

क्या होता है इन्फ्रारेड थर्मामीटर?

इन्फ्रारेड थर्मामीटर, डॉकयार्ड द्वारा इंफ्रारेड लाइट को फोकस करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लेंस के जैसा है। यह ब्लैक बॉडी रेडिएशन नामक सिद्धांत पर काम करता है। आईआर थर्मामीटर में एक डिटेक्टर लगा होता है जो शरीर की गर्म किरणों की जानकारी देता है। यदि किरणें अधिक हैं, तो डिटेक्टर एक उच्च धारा उत्पन्न करता है जिसका मतलब है कि शरीर का तापमान अधिक है। आम भाषा में कहे है तो यह एक तरह का थर्मामीटर है जो किसी के शारीरिक संपर्क में आए बिना ही उसके शरीर का तापमान जांच लेता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

असम कैबिनेट ने चाय बागानों में काम करने वाली जनजातियों को 3% नौकरी का आरक्षण दिया

असम मंत्रिमंडल ने प्रथम और द्वितीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में चाय बागान जनजातियों और…

17 mins ago

GalaxEye का एआई-संचालित OptoSAR सैटेलाइट ‘मिशन दृष्टि’ पृथ्वी डेटा विश्लेषण में लाएगा क्रांतिकारी बदलाव

बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप GalaxEye Space अपने आगामी ‘मिशन दृष्टि’ सैटेलाइट के माध्यम से…

2 hours ago

DRDO ने ‘ड्रोग पैराशूट’ का सफल परीक्षण किया

भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि रक्षा अनुसंधान…

4 hours ago

PM-SETU को मिली नई उड़ान: भारत–फ्रांस एरोनॉटिक्स उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होगा

भारत–फ्रांस संबंधों को मजबूत करने और भारत के विमानन कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने…

4 hours ago

विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2026

विश्व स्तर पर 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026…

5 hours ago

भारत ने मालदीव को अपनी पहली हाई-स्पीड फेरी गिफ्ट की

भारत ने मालदीव को उसकी पहली हाई-स्पीड फेरी भेंट की है, जिससे प्रमुख एटोल्स के…

20 hours ago