Categories: Economy

FY24 के बजट अनुमान के 36 प्रतिशत तक पहुंचा सरकार का राजकोषीय घाटा

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में बढ़कर 6.42 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह पूरे वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 17.87 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य का 36 फीसदी है। सरकार की कमाई और खर्च के बीच का अंतर यानी राजकोषीय घाटा 2022-23 की समान अवधि में कुल बजट अनुमान का 32.6 फीसदी रहा था।

सरकार ने 2023-24 के केंद्रीय बजट में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.9 फीसदी पर लाने का लक्ष्य रखा है। 2022-23 के दौरान राजकोषीय घाटा जीडीपी का 6.4 फीसदी रहा था, जबकि इसका पिछला अनुमान 6.71 फीसदी का था। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-अगस्त अवधि में केंद्र सरकार का कुल खर्च बढ़कर 16.71 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह 2023-24 के बजट अनुमान का 37.1 फीसदी है।

 

सरकार का कुल खर्च

2022-23 की समान अवधि में सरकार का कुल खर्च बजट अनुमान का 35.2 फीसदी रहा था। सरकार के कुल खर्च में 12.97 लाख करोड़ रुपये राजस्व खाते और 3.73 लाख करोड़ रुपये पूंजी खाते में से हुए।

 

शुद्ध कर राजस्व संग्रह 36.2 फीसदी

सीजीए के आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 की अप्रैल-अगस्त अवधि में सरकार को शुद्ध कर राजस्व के रूप में 8.03 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। यह 2023-24 के कुल बजट अनुमान का 34.5 फीसदी है। 2022-23 की समान अवधि में शुद्ध कर राजस्व संग्रह 36.2 फीसदी रहा था।

 

सार्वजनिक ऋण की हिस्सेदारी 89.5 फीसदी

सरकार पर कुल कर्ज चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी बढ़कर 159.53 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। मार्च तिमाही में सरकार पर कुल 156.08 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। वित्त मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कुल कर्ज में सार्वजनिक ऋण की हिस्सेदारी 89.5 फीसदी रही। सरकार ने जिन प्रतिभूतियों को गिरवी रखकर कर्ज लिया, उनमें से करीब 26.6 की परिपक्वता अवधि पांच साल से कम थी।

 

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल अगस्त में बढ़कर 14 माह के उच्च स्तर 12.1 फीसदी पर पहुंच गई। इससे पहले जून, 2022 में इन उद्योगों की वृद्धि दर 13.2 फीसदी रही थी। अगस्त, 2022 में यह दर 4.2% व जुलाई, 2023 में 8.4 फीसदी रही थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में वृद्धि से अगस्त में बुनियादी क्षेत्रों की तेजी को बल मिला। इस दौरान रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट व बिजली क्षेत्र का उत्पादन भी बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में उद्योगों की वृद्धि दर 7.7 फीसदी रही थी। एक साल पहले की समान अवधि में 10% रही थी।

 

राजकोषीय घाटा

राजकोषीय घाटा तब होता है जब किसी सरकार का व्यय किसी वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा उत्पन्न राजस्व से अधिक होता है। राजकोषीय घाटा सरकार द्वारा आवश्यक कुल उधारी का एक संकेत है।

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

पायलट फेज के बाद SEBI ने लॉन्च किया PaRRVA सिस्टम

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 'पास्ट रिस्क एंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी' (PaRRVA) को…

8 hours ago

कैबिनेट का अहम निर्णय: महाराष्ट्र में AI नीति 2026 लागू

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट ने महत्वाकांक्षी 'महाराष्ट्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति…

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: हर आरोपी को त्वरित सुनवाई का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल 2026 को एक केस की सुनवाई के दौरान मौलिक अधिकारों…

9 hours ago

अब नहीं खोएंगे PF के पैसे, EPFO का नया प्लेटफॉर्म करेगा मदद

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 'E-PRAAPTI' नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा…

9 hours ago

आपदा पीड़ितों को राहत: RBI ने लागू किए नए लोन पुनर्गठन नियम

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आपदा-प्रभावित क्षेत्रों के लिए लोन रीस्ट्रक्चरिंग के लिए संशोधित दिशानिर्देश पेश…

10 hours ago

समुद्री साझेदारी मजबूत: भारत और श्रीलंका ने किया DIVEX 2026 अभ्यास

भारत और श्रीलंका ने 21 से 28 अप्रैल तक कोलंबो में द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास 'IN–SLN…

11 hours ago