Categories: Economy

दिसंबर में भारत का निर्यात 12.2% घटा, व्यापार घाटा बढ़ा

वैश्विक चुनौतियों के बीच देश का निर्यात दिसंबर, 2022 में 12.2 फीसदी घटकर 34.48 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान आयात में कमी के बावजूद देश का व्यापार घाटा 12.8 फीसदी बढ़कर 23.76 अरब डॉलर पहुंच गया। 16 जनवरी को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में आयात 3.5 फीसदी घटकर 58.24 अरब डॉलर रह गया। दिसंबर, 2021 में यह 60.33 अरब डॉलर रहा था। एक साल पहले 2021 के दिसंबर महीने में निर्यात 39.27 अरब डॉलर था। जबकि उस समय व्यापार घाटा 21.06 अरब डॉलर था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात दिसंबर में करीब 12% घटकर 9.08 अरब डॉलर रहा। रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 15.2% कम होकर 2.54 अरब डॉलर रहा। इसके अलावा, जिन अन्य वस्तुओं के निर्यात में कमी आई है, उनमें कॉफी, काजू, चमड़े के सामान, दवा, कालीन, हथकरघा शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने यानी अप्रैल-दिसंबर में कुल निर्यात 9 फीसदी बढ़कर 332.76 अरब डॉलर रहा। आयात भी 24.96 फीसदी बढ़कर 551.7 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 60.45 फीसदी बढ़कर 218.94 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। एक साल पहले की समान अवधि में व्यापार घाटा 136.45 अरब डॉलर रहा था।

 

पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात भी दिसंबर में करीब 27 प्रतिशत घटकर 4.93 अरब डॉलर रहा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 2022-23 के दिसंबर महीने में 51.56 प्रतिशत बढ़कर 16.67 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के अनुसार, रूस से आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान चार गुना बढ़कर 32.88 अरब डॉलर पहुंच गया। इसका कारण कम भाव का लाभ उठाने के लिये सरकार का कच्चे तेल का आयात बढ़ाना है। दिसंबर महीने में तेल का आयात करीब छह प्रतिशत बढ़कर 17.5 अरब डॉलर रहा। सोने का आयात 75 प्रतिशत घटकर 1.18 अरब डॉलर रहा। चीन से आयात अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 75.87 अरब डॉलर रहा।

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

2 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

4 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

4 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

4 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

8 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

8 hours ago