Categories: Defence

साल 2026 तक भारत का रक्षा निर्यात 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत 2026 तक 35,000 से 40,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण और सामग्री का निर्यात करेगा। रक्षा मंत्री सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ स्मृति व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले तो आत्मविश्वास का भाव होना चाहिए कि हम भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाएंगे। वर्ष 2014 में हमारा रक्षा निर्यात केवल 900 करोड़ रुपये का था, लेकिन जब से हमने भारतीयकरण (कार्यक्रम) को अपनाया है, आज हमारा रक्षा निर्यात बढ़कर 15,000 करोड़ रुपये हो गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राजनाथ सिंह ने इस बात को लेकर भरोसा जताया कि भारत में 2026 तक रक्षा उत्पादों का निर्यात बढ़कर 35,000 रुपये से 40,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें देश के रक्षा बलों पर गर्व है, जो अब स्वदेशी खरीद के जरिये अपनी 80 फीसदी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से आने वाले समय में भारत को सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों में से एक में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद के लिए नयी कंपनियों और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठानों के बारे में विचार करने और इन्हें स्थापित करने का भी आह्वान भी किया। यह कहते हुए कि देश अब पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, उन्होंने मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि 2027 तक भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो सकता है।

Find More Defence News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago