Categories: Economy

अगस्त में GST संग्रह 1.59 लाख करोड़ के पार

सरकार ने अगस्त 2023 के जीएसटी के आधिकारी आंकड़े जारी किए। आंकड़ो के मुताबिक अनुपालन में सुधार और टैक्स चोरी में कमी के कारण अगस्त में जीएसटी संग्रह 11 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक अगस्त 2023 में एकत्रित ग्रौस जीएसटी राजस्व 1,59,069 करोड़ रुपये रहा। जिसमें केंद्रीय जीएसटी 28,328 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 35,794 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 83,251 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 43,550 करोड़ रुपये सहित) और 11,695 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,016 करोड़ रुपये सहित) उपकर है।

 

पिछले महीनों से तुलना

  • अगस्त 2023 के संग्रह में अगस्त 2022 में एकत्र किए गए ₹1.43 ट्रिलियन से उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
  • हालाँकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जीएसटी संग्रह पिछले महीने की तुलना में कम हुआ, जो जुलाई में ₹1.65 ट्रिलियन दर्ज किया गया था।

 

1.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक

अगस्त 2022 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि कर दरों में कोई वृद्धि नहीं होने के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में जीएसटी संग्रह नाममात्र जीडीपी वृद्धि दर से अधिक हो गया है।

 

छोटे राज्यों में अधिक बढ़ोतरी

वित्त मंत्रालय के मुताबिक अगस्त माह में जीएसटी संग्रह में घरेलू ट्रांजेक्शन के मुकाबले आयात के ट्रांजेक्शन से अधिक जीएसटी वसूले गए। अगस्त माह में जीएसटी संग्रह में छोटे राज्यों में अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अगस्त में जम्मू-कश्मीर के जीएसटी संग्रह में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 21 प्रतिशत, उत्तराखंड में 24 प्रतिशत, हरियाणा में 13 प्रतिशत, त्रिपुरा में 40 प्रतिशत, मेघालय में 28 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 19 प्रतिशत, नागालैंड में 37 प्रतिशत तो अरुणाचल प्रदेश में 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही।

 

Find More News on Economy Here

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

7 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

7 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

7 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

10 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

10 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

10 hours ago