Home   »   भारत की पहली अंतर्राष्ट्रीय क्रूज चेन्नई...

भारत की पहली अंतर्राष्ट्रीय क्रूज चेन्नई से श्रीलंका के लिए हुआ रवाना

भारत की पहली अंतर्राष्ट्रीय क्रूज चेन्नई से श्रीलंका के लिए हुआ रवाना |_3.1

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 05 जून 2023 को चेन्नई से श्रीलंका के लिए भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज पोत – एमवी एम्प्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर बोलते हुए, सोनोवाल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय देश में क्रूज पर्यटन के अवसरों को विकसित करने और समुद्री व्यापार के अवसरों को बढ़ाने के लिए कई सराहनीय कदम उठाये गए है। इस अवसर पर चेन्नई बंदरगाह पर 17.21 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन टर्मिनल का उद्घाटन भी किया गया। 2880 वर्ग मीटर में फैले क्रूज टर्मिनल 3000 यात्रियों की मेजबानी करने में सक्षम होगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • यह चेन्नई में 17.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रूज पर्यटन टर्मिनल की शुरुआत है, जो देश में क्रूज पर्यटन और समुद्री व्यापार के एक नए युग की शुरुआत है।
  • पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोनोवाल ने बंदरगाह के अधिकारियों के साथ बंदरगाह पर 2,500 पेड़ पौधे भी लगाए।
  • चेन्नई और श्रीलंका के बीच पहली क्रूज सेवा के शुभारंभ ने देश में क्रूज पर्यटन क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू किया है।
  • घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रूज सेवा शुरू करने के लिए चेन्नई पोर्ट और मैसर्स वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के बीच 2022 में अतुल्य भारत अंतर्राष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन का परिणाम है।
  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हमारे तटीय क्षेत्र के आसपास समृद्ध विरासत और संस्कृति के साथ भारत में क्रूज पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चेन्नई और श्रीलंका के बीच पहली क्रूज सेवा शुरू की है, इसने देश में क्रूज पर्यटन क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

 

अंतर्राष्ट्रीय क्रूज पोत, एमवी एक्सप्रेस

 

  • यह एक प्रसिद्ध और शानदार क्रूज शिप है जो विश्व स्तर पर संचालित होता है।
  • यह यात्रियों को आराम और मनोरंजन के संयोजन के साथ खुले समुद्र पर एक अनूठा और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।
  • जहाज अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम और सुरक्षा सुविधाओं से लैस है, जो बोर्ड पर सभी के लिए एक सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करता है।
  • इसका सुरुचिपूर्ण डिजाइन और आधुनिक सुविधाएं इसे प्रीमियम क्रूज़िंग अनुभव चाहने वाले यात्रियों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनाती हैं।
  • एमवी एम्प्रेस (MV Empress) श्रीलंका में तीन बंदरगाहों हंबनटोटा, त्रिंकोमाली और कांकेसंतुरेई का दौरा करेगी जिसके बाद यह वापस चेन्नई लौट आयेगी।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

Cyclone Biparjoy: How it will impact weather, monsoon in India_110.1

 

 

 

 

FAQs

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप कौन सा है?

वंडर ऑफ द सीज दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप है, जिसकी लंबाई 1,100 फीट से अधिक है और इसमें एक साथ लगभग 9,000 लोग यात्रा कर सकते हैं।