Categories: Uncategorized

भारतीय नौसेना के तीन P-8I विमानों का भारी रख-रखाव निरीक्षण करेंगे बोइंग और एयर वर्क्स


एयर वर्क्स, जो एक भारतीय रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (Maintenance, repair, and overhaul (MRO)) कंपनी है, बोइंग कंपनी के साथ साझेदारी करने जा रही है। इस साझेदारी का उद्देश्य सरकार के आत्मानिर्भर भारत (self-reliant India) अभियान की सफलता का प्रदर्शन करते हुए एयर वर्क्स में तीन भारतीय नौसेना P-8I लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों पर भारी रखरखाव का ध्यान रखना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रमुख बिंदु (KEY POINTS):

यह भारत में MRO के दायरे और आकार का महत्वपूर्ण रूप से विस्तार करता है, जो भारत को एयरोस्पेस और रक्षा में आत्मनिर्भर का दर्ज़ा हासिल करने में मदद करने के लिए दोनों फर्मों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

बोइंग और एयर वर्क्स के बीच साझेदारी के परिणामस्वरूप भारत में महत्वपूर्ण रक्षा प्लेटफार्मों के लिए तेज़ी से बदलाव और परिचालन क्षमता में वृद्धि हुई है।

रिश्ते की शुरुआत P-8I Poseidon विमान की चेकिंग के साथ हुई और तब से भारतीय वायु सेना के बोइंग 737 VVIP विमान के लैंडिंग गियर पर चेक और MRO को शामिल करने के लिए इसका विस्तार हुआ है।

एयर वर्क्स समूह (Air Works Group):

एयर वर्क्स चार महाद्वीपों पर परिचालन के साथ विभिन्न विमानन सेवाओं में एक ग्लोबल लीडर है। एयर वर्क्स की स्थापना सन् 1951 में हुई थी और यह इंजीनियरिंग, परिसंपत्ति प्रबंधन (asset management), सुरक्षा और प्रौद्योगिकी समाधानों (safety, and technology solutions) के साथ वाणिज्यिक और व्यावसायिक विमानन समुदायों (commercial and business aviation communities) की सेवा करती है। वे दुनिया भर में एयरक्राफ्ट लीजिंग फर्म और एयरलाइंस का सेवा प्रदाता, अग्रणी ओईएम (OEM) के लिए प्रथम-पंक्ति सेवा प्रदाता (first-line service providers), केवल सात आईएटीए-प्रमाणित सुरक्षा लेखा परीक्षकों में से एक, चार्टर सुरक्षा रेटिंग के लिए ग्लोबल मार्केट का लीडर और भारत के सबसे बड़े स्वतंत्र MRO प्रदाता हैं।

द बोइंग कंपनी (The Boeing Company):

बोइंग कंपनी एक बहुराष्ट्रीय अमेरिकी कंपनी है जो पूरी दुनिया में विमानों, रोटर-क्राफ्ट, रॉकेट, उपग्रह, दूरसंचार उपकरण और मिसाइलों का डिजाइन, निर्माण और बिक्री करती है। लीजिंग और उत्पाद सहायता/समर्थन भी बोइंग द्वारा प्रदान की जाती है। बोइंग दुनिया के सबसे बड़े एयरोस्पेस निर्माताओं में से एक है, साथ ही 2020 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रक्षा ठेकेदार और डॉलर मूल्य के हिसाब से अमेरिका का सबसे बड़ा निर्यातक है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में बोइंग स्टॉक शामिल है। बोइंग एक डेलावेयर कॉर्पोरेशन (Delaware corporation) है।

Find More News Related to Agreements

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

14 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

16 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

17 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

17 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

20 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

21 hours ago