Categories: Defence

भारतीय नौसेना: स्वावलंबन 2.0 का अनावरण

भारतीय नौसेना का स्वदेशीकरण रोडमैप को 4 और 5 अक्टूबर 2023 को आयोजित होने वाले वार्षिक ‘स्वावलंबन’ सेमिनार के दूसरे संस्करण में जारी किया जाएगा। इसमें विभिन्न महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और प्लेटफार्मों में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए उसकी विशिष्ट पहलों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

 

मुख्य बिंदु

  • नौसेना ने भारतीय स्टार्टअप और एमएसएमई के साथ साझेदारी में भविष्य की 75 प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के अपने पिछले साल के वादे को पूरा कर लिया है।
  • भारतीय नौसेना अपने अद्यतन स्वदेशीकरण रोडमैप ‘स्वावलंबन 2.0’ को सेमिनार और प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण में भविष्य की प्रौद्योगिकियों का भी अनावरण करेगा ।
  • ये प्रौद्योगिकियां और उत्पाद विश्व स्तरीय मानक एवं किफायती लागत पर बनाए गए हैं।
  • पिछले साल भारतीय नौसेना ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में कम से कम 75 प्रौद्योगिकियों को विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
  • स्वावलंबन रोडमैप का उद्देश्य सहयोग, समन्वय और साझेदारी में नई प्रौद्योगिकियों का विकास करना है।
  • इस बार सेमिनार में पानी के नीचे ड्रोन, स्वायत्त हथियारयुक्त नाव झुंड और अग्निशमन प्रणालियों समेत विभिन्न सैन्य हार्डवेयर उपयोग वाली 75 प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • 75 नई प्रौद्योगिकियों में अल्ट्रा एंड्योरेंस स्वार्म ड्रोन (ultra endurance swarm drones),अग्निशमन प्रणालियों( firefighting systems) तथा पानी के नीचे के उपयोग होने वाली नीले-हरे लेजर(blue-green lasers for underwater) जैसे अनेक महत्वपूर्ण नई प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • इन प्रौद्योगिकियों से विकसित होने वाले उत्पादों को सेना,वायु सेना और नागरिकों के लिए उपयोगी उत्पादों, साथ ही, महत्वपूर्ण निर्यात क्षमता में भी वृद्धि होगी।

 

स्वावलंबन के बारे में

स्वावलंबन की पहली संगोष्ठी 18-19 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। यह पहली संगोष्ठी संभावनाओं एवं और महत्वाकांक्षाओं दोनों में ‘ऐतिहासिक थी। यह आत्मनिर्भर भारत में रक्षा तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में नौसैनिक बल को सुदृढ़ करने में एक नया अध्याय बना।

 

Find More Defence News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

उपेंद्र द्विवेदी US आर्मी वॉर कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…

10 hours ago

जापान ने रक्षा निर्यात नियमों में संशोधन किया: भारत ने इसे रणनीतिक साझेदारी के लिए एक बढ़ावा बताया

भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…

10 hours ago

सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूएनएससी से भारत के साथ संधि बहाल करने की मांग

सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…

10 hours ago

NASSCOM को मिला नया चेयरमैन: AI विशेषज्ञ श्रीकांत वेलामाकन्नी ने संभाला पदभार

श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…

11 hours ago

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक का कार्यभार संभाला

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…

11 hours ago

AU Small Finance Bank में विवेक त्रिपाठी बने ईडी व डब्ल्यूटीडी, RBI ने दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…

12 hours ago