Home   »   भारतीय नौसेना ने ओमान नौसेना के...

भारतीय नौसेना ने ओमान नौसेना के साथ आयोजित किया नसीम-अल-बहर अभ्यास

भारतीय नौसेना ने ओमान नौसेना के साथ आयोजित किया नसीम-अल-बहर अभ्यास |_2.1
द्विपक्षीय अभ्यास के तहत भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े त्रिकंड और तेग को ओमान में तैनात किया गया है. वर्ष 1993 के बाद से हर दो साल पर आयोजित होने वाला ‘नसीम अल बहर’ और ‘सी ब्रीज़’ नामक नौसेना अभ्यास का यह 11वां संस्करण है.

भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय संबंध औपचारिक रूप से वर्ष 1953 में इंडो-ओमान दोस्ताना समझौते के जरिए शुरू हुए और करार पर हस्ताक्षर किए गए. इसके तहत दोनों देशों के बीच नेविगेशन सिस्टम और वाणिज्य संधि भी हुई, जो भारत और एक अरब देश के बीच पहला करार था. पहली बार ओमान की रॉयल नेवी के साथ भारतीय नौसेना ने 1993 में नौसेना अभ्यास किया था.

RBI Assistant  मुख्य परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
  • ओमान की राजधानी – मस्कट, मुद्रा- ओमानी रियाल

स्रोत- डीडी न्यूज़
prime_image
QR Code
Scan Me