Home   »   भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने केन्या...

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023 जीता

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023 जीता |_3.1

भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। अदिति ने लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) गोल्फ में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नौ शॉट की बढ़त के साथ यह खिताब हासिल किया हैं। खास बात है कि यह अदिति का चौथा एलईटी खिताब हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पिछला खिताब नवंबर 2007 में आबूधाबी में जीतने के बाद अदिति ने अपने लगभग 5 साल के इंतजार को खत्म किया। उन्होंने चार दौर में क्रमश: 67-70-69-74 का स्कोर बनाया, जिसके बाद उनका कुल स्कोर 12 अंडर 280 का रहा। बता दें टोक्यो ओलंपिक में अदिति मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गई थी। अदिति के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष एमेच्योर खिलाड़ी अवनी प्रशांत ने एक अंडर 72 का स्कोर किया और संयुक्त नौवें स्थान पर रही।

 

अदिति अशोक का गोल्फ का सफर

 

अदिति अशोक (Aditi Ashok) मात्र 12 साल की आयु में ही राष्ट्रीय टीम का हिस्‍सा बन गईं थीं। उसने साल 2013 में कर्नाटक जूनियर, साउथ इंडियन जूनियर चैंपियनशिप और नेशनल एमेच्योर टाइटल जीते। वो साल 2012, 2013 और 2014 में नेशनल जूनियर चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। अदिति अशोक एशियन यूथ गेम्स खेलने वाली पहली भारतीय हैं। उसने साल 2015 में लेडीज ब्रिटिश एमेच्योर स्ट्रोक प्ले चैंपियनशिप जीती।

 

अदिति रियो ओलंपिक 2016 (Riyo Olympic 2016) में हिस्सा लेने वाली पहली गोल्फर बनीं, लेकिन कोई मेडल नहीं जीत सकीं। उस समय वो केवल 18 साल की थी और ओलंपिक में भाग लेने वाली सबसे छोटी गोल्फर थीं। अदिति अशोक ने साल 2017 के लिए एलपीजीए टूर कार्ड हासिल किया और 2017 में भारत की पहली एलपीजीए खिलाड़ी बनीं। अदिति अशोक को साल 2020 में अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award) से सम्मानित किया गया था। अदिति का जन्म 29 मार्च, 1998 को बैंगलोर में हुआ था।

 

FAQs

गोल्फ खेल कैसे खेला जाता है?

गोल्फ के खेल में, एक खिलाड़ी गेंद को होल (छेद) में पहुंचाने के लिए क्लब (छड़ी) का उपयोग करता है। गोल्फ का मुख्य उद्देश्य गेंद को कम से कम स्ट्रोक में होल में पुट या सिंक (छेद के अंदर डालना) करना है। आम तौर पर किसी प्रतिस्पर्धी गोल्फ मैच में 18 होल के चार राउंड खेले जाते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *