gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   2023-24 में 115 देशों में भारतीय...

2023-24 में 115 देशों में भारतीय निर्यात में सकारात्मक वृद्धि

2023-24 में 115 देशों में भारतीय निर्यात में सकारात्मक वृद्धि |_3.1

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में कुल 238 देशों/क्षेत्रों जिससे भारत वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात करता है उसमे से 115 देशों में भारत के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, चीन, यूनाइटेड किंगडम, सऊदी अरब, सिंगापुर, बांग्लादेश, जर्मनी और इटली के प्रमुख निर्यात बाजारों में निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर दर्ज की गई। जिन 229 देशों/क्षेत्रों से भारत वस्तुओं और सेवाओं का आयात करता है, उनमें से 124 देशों से आयात में 2023-24 में गिरावट दर्ज़ की गई है।

 

2023-24 में व्यापारिक निर्यात में गिरावट

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 में भारत से कुल वस्तुओं का निर्यात 437.06 बिलियन डॉलर था, जो 2022-23 की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। 2022-23 में व्यापारिक निर्यात 451.07 बिलियन डॉलर था।
  • हालाँकि, सेवा निर्यात 2023-24 में बढ़कर 341.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2022-23 में 325.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • 2023-24 में कुल निर्यात ( वस्तु +सेवा) 778.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि 2022-23 में यह 776.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • कुल निर्यात में 2023-24 में 2022-23 की तुलना में 0.23 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
  • प्रतिकूल वैश्विक आर्थिक स्थिति के बावजूद यह भारत से अब तक का सबसे अधिक निर्यात था।

 

विश्व निर्यात में भारत की हिस्सेदारी

विश्व निर्यात बाजार में भारत के व्यापारिक निर्यात की हिस्सेदारी 2014 में 1.70 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 1.82 प्रतिशत हो गई है। इसी अवधि के दौरान विश्व व्यापारिक निर्यातक में भारत की रैंक भी 19वें से सुधरकर 17वें स्थान पर पहुंच गई है।

 

2023-24 में भारत से निर्यात मुख्य विशेषताएं

  • 2022-23 की तुलना में भारत के प्रमुख 10 निर्यातक बाज़ार में भारतीय निर्यात में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज़ की गई ।
  • 2023-24 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भारत का प्रमुख वस्तुओं का निर्यात बाज़ार था । 2023-24 में भारत से यूएई को 35.6 अरब डॉलर का माल निर्यात किया गया जो पिछले वर्ष के मुक़ाबले 12.71 प्रतिशत अधिक था।
  • सिंगापुर को निर्यात 20.19 प्रतिशत बढ़कर 14.4 अरब डॉलर और चीन को 8.70% की वृद्धि के साथ 16.7 अरब डॉलर हो गया।
  • अल्बानिया (234.97 प्रतिशत), रोमानिया (138.84 प्रतिशत) और रूस (35.41 प्रतिशत) में निर्यात वृद्धि में तेज वृद्धि दर्ज की गई।

 

2023-24 में क्षेत्रवार निर्यात वृद्धि

  • स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल(सीआईएस) में शीर्ष 5 बाज़ार जहां निर्यात वृद्धि दर अधिक थी, वे हैं रूस, उज़्बेकिस्तान, यूक्रेन, आर्मेनिया और ताजिकिस्तान।
  • ओशिनिया क्षेत्र में निर्यात वृद्धि दर ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक थी, उसके बाद तिमोर लेस्ते, समोआ, वानुअतु और सोलोमन द्वीप का स्थान था।
  • यूरोप में, प्रमुख देश जहां भारतीय निर्यातकों ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की, वे हैं यूके, रोमानिया, अल्बानिया, नीदरलैंड और यूनान।

FAQs

भारत की निर्यात नीति क्या है?

भारत की निर्यात आयात नीति, जिसे विदेश व्यापार नीति के रूप में भी जाना जाता है, का उद्देश्य निर्यात प्रदर्शन को बढ़ावा देना, विदेशी व्यापार को बढ़ावा देना और भुगतान का अनुकूल संतुलन बनाए रखना है।

TOPICS: