भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड के गूढ रहस्यों का पता लगाने के लिए गहन अंतरिक्ष में झांकने के इरादे से दूरबीन परियोजना में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों और थर्टी मीटर टेलीस्कोप (TMT) परियोजना के डिजाइन के लिए 2020 के भौतिकी नोबेल विजेता प्रो एंड्रिया गेज के साथ सहयोग किया है। थर्टी मीटर टेलीस्कोप (टीएमटी) एक प्रस्तावित बहुत ही विशालकाय टेलीस्कोप (ELT) है जिसे हवाई द्वीप के मोनाकिया में स्थापित करने की योजना है।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
तीस मीटर टेलीस्कोप (TMT) परियोजना के बारे में:
- टीएमटी परियोजना अंतरराष्ट्रीय साझेदारी वाली परियोजना है जिसमें कैल टेक, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, कनाडा, जापान, चीन और भारत सहयोग कर रहा है, जिससे ब्रह्मांड के गूढ़ और उसमें मौजूद रहस्यों का पता लगाया जा सके।
- भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की निदेशक डॉ.अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशन साइंसेज के वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे जैसे कई भारतीय खगोलविदों के साथ-साथ कई अन्य लोगों ने प्रो.घेज के साथ इस परियोजना के अनुसंधान और विकासात्मक गतिविधियों में सहयोग किया।
- तीस मीटर की यह विशालकाय दूरबीन इससे जुड़े साझेदार देशों और उनकी जनता को करीब लाने के साथ ही खगोल विज्ञान और भौतिकी के क्षेत्र में कई अनसुलझे सवालों का जवाब देने में कामयाब होगी जिसके लिए प्रोफेसर ऐंड्रिया घेज और भारतीय खगोलविद् मिलकर काम कर रहे हैं।



दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा क...
मोटरहेड के गिटार लेजेंड फिल कैंपबेल का न...
NHAI ने अप्रैल 2026 से FASTag वार्षिक पा...

