भारतीय सेना के जवान सीमा रेखा (Border) पर दुश्मनों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय सेना प्रशिक्षित चीलों (Trained Kites) का भी इस्तेमाल कर रही है। भारतीय सेना के ये चील दुश्मनों के ड्रोनों पर खास नजर रख रहे हैं। इन प्रशिक्षित चीलों का सेना अपनी तरह का पहला प्रयोग कर रही है। उत्तराखंड के औली में भारतीय सेना युद्ध अभ्यास कर रही है। इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकविरोधी अभियानों के लिए हमलावर कुत्तों के साथ भी प्रदर्शन किया।
सेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना सैन्य अभियानों के लिए कुत्तों के साथ-साथ प्रशिक्षित चीलों का भी इस्तेमाल कर रही है। ऐसी क्षमता सुरक्षा बलों को सीमा पार से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारतीय क्षेत्रों में आने वाले ड्रोन के खतरे से निपटने में मदद कर सकती है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां पाकिस्तान की तरफ से आने वाले ड्रोन ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में ड्रग्स, बंदूकें और रुपयों की खेप गिराई गईं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 'नोएडा इंटरनेशनल…
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया…
भारत ने सतत परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की पहली…
जापान ने अपनी प्रतिष्ठित बुलेट ट्रेन को केवल माल ढुलाई (फ्रेट) के लिए उपयोग करके…
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के…
एक नया COVID-19 वैरिएंट BA.3.2, जिसे ‘सिकाडा वैरिएंट’ के नाम से जाना जा रहा है,…