हर साल 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय सेना एक पेशेवर सेना है, जो देश की सुरक्षा को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रहती है। युद्ध लड़ना हो, देश में किसी बड़ी त्रासदी आने के बाद रेस्क्यू करना हो या आपात स्थिति में जल्द से जल्द जरूरतमंद लोगों के पास मदद पहुंचानी हो, हमारे भारतीय जवान हर जगह मुस्तैदी के साथ काम करते हैं।
2024 में भारतीय सेना दिवस की थीम “राष्ट्र की सेवा में” है। इसका मतलब यह है कि भारतीय सेना हमारे देश की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है।
इस खास दिन देशभर के सभी सेना मुख्यालयों और राष्ट्रीय राजधानी में सेना परेड का आयोजन किया जाता है। ये परेड सैनिकों के अनुशासन, शौर्य और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन होता है। सेना दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में होती है। यहां भारतीय सेना प्रमुख परेड की सलामी लेते हैं, जो एक सम्मानजनक परंपरा है। इसके अलावा, विभिन्न सैन्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रक्षा उपकरणों के प्रदर्शन के जरिए भी सेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे 1949 में फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा भारत के पहले स्वतंत्र सेना प्रमुख बने, जिससे एक नए युग की शुरुआत हुई।
सेना दिवस सभी सेना कमान मुख्यालयों में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना के उन सैनिकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल कायम की। सलामी उन सभी बहादुर सेनानियों को दी जाती है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…
प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा…
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) में वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…
एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…