भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने सिक्किम में 17 हजार फुट की ऊंचाई पर एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) दागने का अभ्यास किया। इस प्रशिक्षण अभ्यास में सेना की पूर्वी कमान और पैदल सेना इकाइयों (इन्फेंट्री) की मिसाइल-फायरिंग टुकड़ियों ने भाग लिया।
बयान में कहा गया कि एटीजीएम टुकड़ियों ने शानदार तरीके से बख्तरबंद खतरों को बेअसर करने की क्षमता प्रदर्शन किया। अभ्यास से भविष्य में दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र के मिशन पर सफलता पाने में आसानी होगी। इसमें आगे कहा गया है कि ऊच्च ऊंचाई वाले माहौल में एटीजीएम प्रणाली के प्रदर्शन के दौरान ‘एक मिसाइल-एक टैंक’ के लक्ष्य को हासिल किया गया।
अभ्यास के दौरान युद्ध के मैदान की स्थितियों को दर्शाते हुए गतिशील और स्थिर लक्ष्यों पर विभिन्न प्लेटफार्मों से लाइव फायरिंग की गईं। ऊंचाई वाले इलाके में एटीजीएम प्रणाली की सटीकता और प्रभावशीलता को प्रदर्शित किया गया। इससे ‘एक मिसाइल’ और ‘एक टैंक’ के उद्देश्य की पुष्टि हुई।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…
सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…
पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…
दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…
भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…