Categories: Uncategorized

सेना प्रमुख नरवाणे ने COVID -19 से निपटने के लिए ‘ऑपरेशन नमस्ते’ किया शुरु

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने सरकार द्वारा कोरोनोवायरस को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करने और सुरक्षा बलों को इस महामारी से बचाने के लिए ‘ऑपरेशन नमस्ते’ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के अंतर्गत सेना भारत सरकार का इस घातक बीमारी से लड़ने में सहयोग करेगी।
सेना ने अब तक कुल 8 क्वारंटाइन शिविर स्थापित किए हैं। साथ ही सेना ने जवानों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए ऑपरेशन और अभ्यास के दौरान सोशल डिस्तेंटिंग बनाए रखना के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सेना प्रमुख ने पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर तैनात सभी सैनिकों और अधिकारियों को आश्वासन दिया कि इस महामारी के मद्देनजर उनके परिवारों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
जनरल नरवाणे ने पाकिस्तान और चीन समेत भारत अन्य सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के परिवारों को भी बताया कि सेना इस कठिन समय में देश की सेवा करने वाले अपने कर्मियों की देखभाल कर रही है। सैनिकों और अधिकारियों के लिए संचार अभियान शुरू करने के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ संरचनाओं में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किए जा रहे हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने.
  • भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: “Service Before Self”.
  • भारतीय सेना का मुख्यालय: नई दिल्ली.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago