Categories: Defence

भारत और अमेरिका की सेनाओं ने ‘टाइगर ट्रंफ’ अभ्यास किया

भारत और अमेरिका की सेनाओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के तहत विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ किया। अमेरिकी सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, “इस सप्ताह का टाइगर ट्रंफ अभ्यास क्षेत्र में आपदा राहत के समन्वय के लिए भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच किया गया दूसरा अभ्यास था।”

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

पहला टाइगर ट्रंफ अभ्यास भी विशाखापत्तनम में हुआ था। यह नवंबर 2019 में नौ दिनों तक चला था, जिसमें अमेरिका के 500 से अधिक नौसैनिक और नाविक शामिल हुए थे। वहीं, भारत की तरफ से लगभग 1,200 नौसैनिकों, वायुसेना कर्मियों और सैन्य जवानों ने इसमें हिस्सा लिया था। बयान में कहा गया है, “इस साल के अभ्यास में 50 संयुक्त प्रतिभागी शामिल हुए  और यह अभ्यास स्टाफ नियोजन पर केंद्रित है, जिसमें कूटनीतिक, परिचालन और सैन्य समन्वय को सुव्यवस्थित करने से जुड़ी प्रक्रियाओं पर जोर दिया गया है।”

 

टाइगर ट्रंफ साल 2022 का वह तीसरा अभ्यास है, जिसके लिए भारत और अमेरिका की सेनाएं विशाखापत्तनम में साथ आई हैं। फरवरी में भारत के द्विवार्षिक अभ्यास ‘मिलन’ के लिए अमेरिकी सेना 30 से अधिक अन्य देशों की फौजों के साथ विशाखापत्तनम में एकजुट हुई थी।

Find More News Related to Defence

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago